1. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
सूर्य का श्वेत प्रकाश सात रंगों से मिलकर बना होता है| हम प्रकाश को तरंग ऊर्जा का रूप मान सकते हैं जिसमें विभिन्न रंगों का तरंगदैर्ध्य भिन्न-भिन्न होता है| इंद्रधनुष में मौजूद सात रंगों में लाल रंग का सबसे अधिक और नीले व बैंगनी रंग का तरंग दैर्ध्य सबसे कम होता है। नीले रंग का बिखराव लाल रंग की अपेक्षा अधिक होता है जिसके कारण आकाश नीला दिखाई देता है, यद्यपि क्षितिज की और नीला रंग कम होता जाता है क्योंकि क्षितिज से आ रहे प्रकाश को वायुमंडल में अधिक दूरी तय करनी होती है जिसके कारण अधिक बिखराव होता है और नीला रंग कम होता जाता है|
2. मछली को जल से बाहर निकालने पर वह क्यों मर जाती है?
मछली जलीय प्राणी है यह गिल्स द्वारा श्वसन क्रिया करती है। गिल्स जल में घुली आक्सीजन को अवशोषित करके कार्बन डाई ऑक्साइड गैस बाहर निकालते है। मछली के थोड़ी देर के लिए जल से बाहर निकाल देने पर श्वसन क्रिया बंद हो जाती है अतः वह मर जाती है।
3. बिजली और टेलीफोन के खम्भों के बीच तार कसकर क्यों नहीं लगाये जाते हैं?
यह तो हम सभी जानते ही हैं कि बिजली और टेलीफोन के तार दो खम्भों के मध्य कसकर नहीं बांधें जाते हैं क्योंकि यदि इन्हें कसकर लगाया जाये तो सर्दी के दिनों में ताप कम होने पर ये सिकुड़ कर टूट सकते हैं अतः तारों को ढीला छोड़ा जाता है।
4. ढलता हुआ सूरज हमें लाल क्यों नजर आता है?
जब सूरज ढल रहा होता है, तब रोशनी में मौजूद रंगों को हम तक पहुँचने के लिए काफी लम्बा रास्ता तय करना होता है| इस दौरान वायुमंडल में मौजूद धूल के कणों से प्रकाश का प्रकीर्णन होता है।नीले रंग का बिखराव कम तरंग दैर्ध्य के कारण सबसे अधिक होता है| नीले रंग के बिखर जाने के बाद सिर्फ लाल और नारंगी रंग ही बचते हैं जो हमारी आँखों तक सीधे पंहुचते हैं। और यही कारण है कि सूर्यास्त के समय आसमान में लाल रंग होता है और सूरज भी लाल नजर आता है।
5. पानी में रखी पेन्सिल मुड़ी हुई दिखाई क्यों देती है?
पानी में कोई सीधी छड़ी तिरछी डाली जाए तो उसके डूबे हुए भाग का प्रत्येक बिंदु अपवर्तन के कारण अपनी वास्तविक स्थिति के ऊपर उठा हुआ दिखाई देता है| जिससे पेंसिल मुड़ी हुई प्रतीत होती है| जब प्रकाश सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करता है तो अपवर्तित किरण आपतित किरण की अपेक्षा अभिलंब से दूर हटती है| इसी कारण पानी में तिरछी रखी हुई पेंसिल मुड़ी हुई दिखाई देती है |
6. एक व्यक्ति समान दुरी पर स्थित क्षैतिज एवं उर्ध्वाधर रेखाओं को एक साथ स्पष्ट क्यों नहीं देख पाता है?
एक व्यक्ति एक समान दूरी पर स्थित क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर रेखाओं को एक साथ स्पष्ट नहीं देख पाता है क्योंकि वह दृष्टिवैषम्य से ग्रसित होता है| यह नेत्र में कोर्निया की गोलाई में अनियमितता के कारण उत्पन्न होता है| इस दोष के निवारण हेतु बेलनाकार लेंस का प्रयोग किया जाता है |
7. कम्बल को डंडे से मारने पर धुल क्यों उड़तीं है?
जब हम कम्बल पर डंडा मारते है तो कम्बल आगे की ओर गति करता है, धूल के कण जड़त्व के कारण अपने स्थान पर रह जाते है इस प्रकार कम्बल एवं धूल के कण अलग-अलग हो जाते है तथा धूल नीचे की ओर गिरने से उड़ती हुई प्रतीत होती है।
8. पानी के पैंदे पर रखा सिक्का ऊपर उठा हुआ क्यों दिखाई देता है?
पानी के पेंदे पर रखे सिक्के का ऊपर उठा हुआ दिखाई देने का प्रमुख कारण प्रकाश का अपवर्तन है| जब प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तो पानी की सतह से अपवर्तित होकर आंखों तक पहुंचती है जिसके कारण पानी के पेंदे पर रखा सिक्का अपने मूल स्थान से कुछ ऊपर दिखाई देता है|
9. सड़क पर चलते समय केले के छिलके पर पाँव पड़ जाने पर व्यक्ति क्यों फिसल जाता है?
सड़क पर चलते समय व्यक्ति अपने पैरों से जमीन को पीछे की ओर धकेलता है। जिससे उसके पैर एवं जमीन के मध्य घर्षण बल भी कार्य करता है लेकिन पैर के नीचे केले के छिलके के आने पर पैर से केला पीछे जाता है और केले के चिकने होने के कारण घर्षण न होने के कारण व्यक्ति फिसल जाता है।
10. तारे टूटते हुए क्यो दिखाई देते है?
अन्तरिक्ष में अनेकों बड़ी-बड़ी रचनाएँ उपस्थित है जो पृथ्वी से अरबों किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिन्हें हम तारों के रूप में देखते है। इनके अलावा कुछ पिंड जो पृथ्वी के पास आने पर वायुमंडल में प्रवेश करते है तो हवा की रगड़ से गर्म होकर जलने लगते है| इसे ही तारा टूटना कहते हैं| अधिकांश उल्कायें वायुमंडल में पूरी तरह जल जाती हैं लेकिन कुछ बड़ी उल्काएं पृथ्वी तक पहुँच जाती हैं उन्हें उल्कापिंड कहते हैं|
11. खटाई डालने पर दूध क्यों फट जाता है?
दूध में जल, वसा, कार्बोहाइड्रेट तथा अकार्बनिक लवण होते हैं। केसीन नामक फास्फो प्रोटीन भी उपस्थित होता है। जब कोई अम्ल या खटाई दूध में मिलाई जाती है तो यह वसा तथा केसीन आपस में मिलकर थक्का बना लेते है तथा पात्र की तली में बैठ जाते है। जल, कार्बोहाइड्रेड व लवण ऊपर तैरते रहते हैं इस क्रिया को हम दूध का फटना कहते हैं।
12. दिन में तारे दिखाई क्यों नही देते हैं?
पृथ्वी के चारों ओर सघन वायुमंडल है जो सूर्य के प्रकाश के चारों ओर बिखेर देता है जिससे दिन में आकाश चमकदार हो जाता है तथा तारे दिखाई नहीं देते है जबकि चाँद पर जहाँ वायुमंडल नहीं है वहाँ दिन में भी तारे देखे जा सकते हैं।
13. महिलाओं एवं बच्चो की आवाज़ पुरुषों की अपेक्षा सुरीली क्यों होती है?
महिलाओं एवं बच्चों की आवाज पुरुषों की तुलना में सुरीली होती है क्योकि महिलाओं एवं बच्चों के वाकयन्त्र की आवृति पुरुषों से अधिक होती है। ध्वनि की आवृति जितनी अधिक होती है, ध्वनि उतनी ही अधिक सुरीली होती है। यही कारण है कि महिलाओं की आवाज़ पुरुषों की तुलना में सुरीली होती है।
14. पक्षी हवा में क्यों उड़ पाते हैं?
पक्षियों में पंख होते हैं जो अग्रपाद के रूपांतरण होते हैं। इनकी हड्डियाँ खोखली तथा फेफड़ों में वायुकोष होते है जो शरीर को हल्का बनाते हैं। इस प्रकार शरीर के हल्केपन तथा पंखों की सहायता से पक्षी हवा में सरलता से उड़ पाते हैं।
15. कई महिलाओं में पुरुषों की तरह ढाढ़ी आने लगती है। इसका क्या कारण है?
कई महिलाओं में पुरुषों की तरह दाढ़ी आने का मुख्य कारण पुरुष जनन हार्मोन एस्ट्रोजन की अधिकता है जिसके कारण अंडजनन की क्रिया बाधित होने लगती है। इस कारण उनमे पुरुषों के समान लक्षण दिखाई देने लगते हैं|
16. ट्यूबलाइट का बटन दबाते ही तेज प्रकाश कैसे उत्पन्न होता है?
ट्यूबलाइट में काँच की नली के दोनों सिरों पर टंगस्टन धातु के तंतु होते है तथा इसमें अल्प दाब पर पारे की वाष्प भरी रहती है। जैसे ही बटन दबाया जाता है टंगस्टन तन्तु से इलेक्ट्रोन उत्सर्जित होते है तथा पारे की वाष्प के अणुओं को आयनित कर देते |है जिससे दीप्त विसर्जन होता है| इनमें से कुछ प्रकाश तरंगों की तरंग दैर्ध्य अल्प होती है जिन्हें हम देख नहीं पाते है। अतः इन अदृश्य प्रकाश तरंगों को दृश्य प्रकाश तरंगों में परिवर्तित करने के लिये नली के भीतर की सतह पर प्रतिदीप्त पदार्थ पोत दिया जाता है जो अदृश्य प्रकाश को दृश्य प्रकाश में परिवर्तित करता है| इससे ट्यूब लाइट से अधिक प्रकाश प्राप्त होता है।
18. कैसे रंग देता है पान, मुख को?
पान बनाते समय कत्था व चूना लगाया जाता है। इस कत्थे में एक पदार्थ होता है जिसे कतेचू कहते है। यह कतेचू चूने से बने क्षारीय माध्यम में आक्सीजन से क्रिया करके कतेचूटैनिक अम्ल बनाता है। यह कतेचूटैनिक अम्ल लाल रंग का यौगिक होता है जो मुख को रंग देता है।
19. नान स्टिक बर्तनों में खाना क्यों नहीं चिपकता?
नान स्टिक बर्तनों में टेफ्लान की परत चढ़ी होती है। टेफ्लान फ़्लोरिनयुक्त पालीमर है जिसका रासायनिक नाम पोलिट्रेटा फ़्लुरोइथिलीन है। यह उष्मा के प्रभावों के प्रति अत्यन्त प्रतिरोधी होता है इसका घर्षण गुणांक भी बहुत कम होता है| इसमें एन्टीस्टिक गुण भी होता है अतः इसमें खाना पकाने पर खाना नहीं चिपकता।
20. कैसे भर जाते हैं जख्म?
जैसे ही त्वचा पर कोई कट लगता है, कटी हुई रक्त वाहिनी से रक्त बाहर आने लगता है तथा रक्त में मौजूद फिबरिन नामक प्रोटीन लम्बे तन्तु बनाने लगती है। जो आपस में मिलकर थक्का बुन लेते है। थक्का घाव को ढककर रक्त प्रवाह को बंद कर देता है। रक्त का थक्का बनने के साथ-साथ श्वेत रुधिर कणिकाएं भी घाव में आ जाती है तथा अन्दर प्रवेश करने वाले जीवाणु पर आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर देती है। थक्के के नीचे कट के किनारों पर कोशिकायें शीघ्रता से विभाजित होने लगती है तथा कटके ऊपर आवरण बनाने लगती है। चार पाँच दिन में यह आवरण मोटा होकर त्वचा की नई परत बना देता है तथा घाव भरने की क्रिया पूरा होने के बाद एक शुष्क पपड़ी उतर जाती है।
21. वर्षा ऋतु में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं?
कपड़े सूखने की प्रक्रिया में सूर्य के प्रकाश की से गीले कपड़ों में मौजूद जल का वाष्पीकरण होता है, और कपडे सूख जाते हैं| वर्षा ऋतु में कपड़े देर से सूखते हैं क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से वाष्पीकरण की दर धीमी हो जाती है|
22. गर्म हवा ऊपर क्यों उठती है?
हवा के गर्म होने पर वह फैलने लगती है इसके कारण हवा का घनत्व कम हो जाता है| और वह हल्की होती है। हल्की होने से वह ऊपर उठती है।
23. त्वचा द्वारा हमें स्पर्श का ज्ञान कैसे होता है?
त्वचा में संवेदी कोशिकायें होती है, जो तंत्रिकाओं से जुडी होती है। विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों को ग्रहण करने के लिये विभिन्न प्रकार की संवेदी कोशिकायें होती है। स्पर्श की संवेदी कोशिकाओं द्वारा ग्रहण की गई सूचना तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क को पहुँचाती है तथा हमें स्पर्श का ज्ञान होता है।
24. समुद्र नीला क्यों दिखाई देता है?
समुद्र के पानी का भी सामान्य पानी की तरह रंगहीन होता है| फिर भी यह नीला दिखाई देता है क्योंकि जब सूर्य के प्रकाश की किरणें समुद्र पर गिरती है, विशेषकर उस जगह पर जहाँ इसका जल गहरा और स्वच्छ होता है तो वहाँ से परावर्तित होने के बाद इस प्रकाश में मौजूद सात रंगों में से केवल नीला रंग ही हमारी आँखों तक पहुँचता है| यही कारण है कि समुद्र हमें नीला दिखाई देता है।
25. मोमबत्ती जब जलती है तो मोम पिघल कर बहने क्यों लगता है?
जब मोमबत्ती को जलाया जाता है तो उष्मा पाकर मोम के अणु दूर-दूर हो जाते है क्योंकि उष्मा अणुओ के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को कमजोर कर देता है जिससे अणु गति करने के लिये स्वतन्त्र हो जाते है तथा वह द्रव अवस्था में आ जाने से पिघलकर बहने लगता है।
26. भूकम्प क्यों आते है?
पृथ्वी के अन्दर होने वाली हलचल से उत्पन्न कम्पन्न को भूकम्प कहते हैं। भूकम्प आने का मुख्य कारण भूगर्भीय चट्टानों में लचीलापन होने,ज्वालामुखी के फटने, महाद्वीपो के आकर्षण, पृथ्वी की आतंरिक चट्टानों के सिकुड़ने अथवा चट्टानों के आपस में टकराने से उस क्षेत्र विशेष की भूमि में कम्पन्न उत्पन्न होना होता है।
28. गर्मी में हल्के रंग के कपडे पहनना क्यों पसंद किया जाता है?
हल्के रंग के कपड़ों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश का अधिकतर भाग परावर्तित हो जाता है जबकि गहरे रंग के कपड़े सूर्य के प्रकाश के अधिकतर भाग को अपने सोंख लेते है जिससे अधिक गर्मी का अनुभव होता है और गर्मी के दिनों में परेशानी होती है। जबकि हल्के रंग वाले कपड़े प्रकाश को परावर्तित कर शरीर को शीतलता का अनुभव करते हैं।
29. बरसात के दिनों में आकाश में इंद्र धनुष का निर्माण कैसे होता है?
प्रकाश जब एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करता है तो यह अपने निश्चित पथ से थोड़ा मुड़ जाता है| प्रकाश का यह गुण अपवर्तन कहलाता है। अपवर्तन के समय प्रकाश में उपस्थित अलग-अलग रंग अपनी-अपनी प्रवृति के हिसाब से कम ज्यादा मुड़ते है| अतः प्रकाश अपने सात रंगों में विभाजित हो जाता है। हवा, पानी, काँच आदि अलग-अलग माध्यम है , इस कारण प्रकाश के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करते समय अपवर्तन की क्रिया होती है। बरसात के दिनों में बादलों से टपकती बूंदों से सूर्य का प्रकाश टकरा कर आकाश में भी ठीक इसी तरह इन्द्रधनुष का निर्माण कर देता है।
30. हवाई जहाज हवा में कैसे उड़ता है?
हवाई जहाज का इंजन की वजह से नहीं बल्कि अपने पंख के आकर की वजह से उड़ पाना सम्भव हो पाता है। पंख की इस विशेष बनावट को एरोफाइल कहते हैं। इस एरोफाइल की विशेषता यह है कि पंख के ऊपर और नीचे से गुजरने वाली हवा को पीछे जाकर एक ही समय पर मिलने के लिये ऊपर से होकर जाने वाला हवा को नीचे से होकर जाने वाली हवा से तेज़ चलना पड़ता है। वायु की गति जितनी तेज़ होती है उसका दबाव उतना ही कम होता है। पंख के ऊपर वाले भाग में वायु का दाब , नीचे वाले भाग की तुलना में कम होगा, जिससे पंख ऊपर उठने को बाध्य होंगे वायुदाब के अंतर द्वारा उत्पन्न वह बल जिस के कारण वायुयान ऊपर उठने को मजबूर हो जाता है, उत्थापक बल कहलाता है। इंजन का काम तो होता है वायुयान को तेजी के साथ वायु के बीच से गुजारना ताकि उत्थापक बल द्वारा यह ऊपर उठाया जा सके।
31. चोरों का पता लगाने में अंगुलियों के निशान के साथ-साथ पैरों के निशान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन निशानों को सबूत के लिये कैसे सुरक्षित रखा जाता है?
जहाँ पर चोर के पैरों के निशान नज़र आता है उसके चारों ओर कार्ड बोर्ड की एक पतली लम्बी पट्टी काटकर जमीन में धंसाते है तथा प्लास्टर ऑफ़ पेरिस को पानी के साथ मिलाकर क्रीम जैसा गाढ़ा घोल तैयार करके घोल को गत्ते के घेरे में पलट देते है। प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के सूखने (8-10 घंटे) तक गत्ते को हटाकर इसे जमीन से अलग कर इसके नीचे की ओर चिपकी मिट्टी को अलग कर लेते है और इसके ऊपर चिकना पदार्थ जैसे ग्रीस, सरसों का तेल आदि मलते हैं।
32. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है?
खुले बर्तन में खाना बनाने की अपेक्षा ढके बर्तन में खाना जल्दी पकता है क्योंकि पानी से बनने वाली भाप उसमें बेकार नहीं जाती है। ढके बर्तन में दाब भी अधिक होता है नियमानुसार जैसे-जैसे दाब बढ़ता है पानी का क्वथनांक कम होता जाता है। प्रेशर कुकर में दाब अधिक हो जाने के कारण पानी या उसमें पकाये जाने वाले पदार्थो का क्वथनांक घट जाता है जिससे वे जल्दी पक जाते हैं।
33. टीके क्यों लगाये जाते हैं?
ये टीके विभिन्न प्रकार के रोगों के बचाव के लिये लगाये जाते हैं। इन टीकों को लगाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो जाती है अर्थात रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होने से रोगाणु शरीर पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकते है।
34. जादू का खेल दिखाने वाले नींबू से खून टपकाता हुआ दिखाते हैं। यह कैसे संभव है?
नींबू में सीरींज द्वारा मेथील ऑरेंज प्रवेश कराते है जो नींबू में उपस्थित सिट्रिक अम्ल से क्रिया करके लाल बिबनेनाइड रूप में परिवर्तित हो जाता है जिससे नींबू का रस लाल हो जाता है। और काटने पर लाल रंग का रस प्राप्त होता है।
36. नमक में आयोडीन की पहचान कैसे की जाती है?
डॉक्टर हमें आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह देते हैं| नमक में आयोडीन है या नहीं? इसकी उपस्थिति का पता लगाने के लिये नमक के घोल में स्टार्च डालते हैं| यदि स्टार्च डालने पर घोल का रंग गाढ़ा नीला हो जाता है तो यह आयोडीन की उपस्थिति को दर्शाता है।
38. तूफान एवं चक्रवात क्यों आते हैं?
किसी स्थान पर वायु दाब के अचानक कम हो जाने से वहाँ पर अधिक वायुदाब वाले स्थान से वायु आने की संभावना हो जाती है। आने वाली वायु की गति अधिक होने पर आँधी, तूफ़ान, चक्रवात आते हैं।
39. जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई क्यों दिखाई देती है?
अपवर्तन के कारण जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई दिखाई देती है। जलती हुई लौ के उपर की वायु गर्म होने के कारण हल्की हो जाती है| जिसके कारण प्रकाश की किरण सघन व अपेक्षाकृत वायरल माध्यम में से गुजरती है और अपवर्तित हो जाती है| इस कारण जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई दिखाई देती है।
40. समुद्र का पानी स्वाद में खारा क्यों लगता है?
समुद्र में नदियों का पानी आता है, जिसमे बहुत से लवण मिले होते हैं| गर्मी के कारण समुद्र का जल वाष्प में बदलता रहता है, परन्तु लवण समुद्र में ही रह जाते है| इस कारण समुद्र के पानी में सोडियम क्लोराइड अधिक मात्रा में घुला रहता है। इसी लवण की उपस्थिति के कारण समुद्र का पानी खारा लगता है।
41. एक जगह खड़े होकर पतंग को एक मामूली से धागे के सहारे इतनी ऊँचाई तक कैसे उड़ा सकते हैं?
जब पतंग उड़ती है तो हवा की शक्ति पतंग के सामने की ओर पहुँचती है तो इससे उच्च वायुदाब बनता है ।पतंग के दूसरी ओर यह दाब कम होता है जिससे पतंग ऊपर उठती है। जब पतंग ऊपर उठती है तो दूसरी ओर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति इसे नीचे की ओर भी खींचने का प्रयास करती है, परन्तु पतंग में डोर इस तरह बांधी जाती है कि वह संतुलन बनाकर हवा में उड़ती रहती है।
42. बोतल के मुँह पर कीप रखकर भरते समय पानी बहुत धीमी गति से इसके अन्दर जाता है परन्तु कीप को थोड़ा ऊँचा उठा लेने पर यह गति एकाएक तेज़ क्यों हो जाता है?
जब कीप से पानी डाला जाता है तो पानी बोतल के अन्दर प्रवेश करके इसे भरना शुरू कर देता है, जिससे बोतल में मौजूद हवा पर दबाव पड़ता है क्योंकि इस हवा को आसानी से बाहर निकलने के लिये कोई खुला रास्ता नहीं मिलता है। बोतल के मुँह पर कीप इस तरह रखी होती है कि उसका मुँह लगभग पूरी तरह ढक जाता है। फिर भी यह जोड़ वायुरुद्ध तो है नहीं अतः हवा को बाहर निकलने के लिये कुछ न कुछ जगह मिल ही जाती है और जिस गति से यह बाहर निकलती है बोतल में पानी भरने की गति भी वही होती है। इसलिए जब कीप को थोड़ा ऊँचा किया जाता है तो अन्दर की हवा का बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह खुल जाता है और तब पानी हवा को बिना रुकावट तेजी से बाहर ढ़केल कर बोतल में अपने लिये जगह बनाता जाता है।
43. राजस्थान में सांभर झील के जल से नमक का उत्पादन कैसे किया जाता है?
समुद्र या झीलों के नमक युक्त जल से नमक को पृथक करने में वाष्पीकरण के गुण का उपयोग होता है। छोटी-छोटी क्यारियाँ बनाकर उनमें जल भर देते है। क्यारियों की सतह से सूर्य के ताप से जल तो वाष्प बनकर हवा में मिल जाता है तथा नमक शेष रह जाता है।
44. रेत पर चलने में व्यक्ति को कठिनाई होती है पर ऊँट आसानी से क्यों चल पाता है?
व्यक्ति के पैरों का क्षेत्रफल ऊँट से कम होता है अतः क्षेत्रफल कम होने से दाब अधिक लगता है तथा पैर रेत में धंस जाते हैं जब कि ऊँट के पैरों का क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम लगता है तथा ऊँट के पैर रेत में नहीं धंसते हैं और ऊँट रेत में आसानी से चल पाता है। यह उसी प्रकार है जैसे एक कील नुकीली तरफ से आसानी से लकड़ी में घुस जाती है, जबकि उल्टी ठोकने पर नहीं घुसती|
45. बालक को जब कान पर जोर से थप्पड़ मारा जाता है तो वह असंतुलित होकर नीचे क्यों गिर जाता है?
बालक के जब कान पर जोर से थप्पड़ मारा जाता है तो वह असंतुलित होकर नीचे गिर जाता है क्योंकि कान के अन्तःकर्ण में अर्द्धवर्ताकार नलिकाएँ होती हैं जो शरीर के सन्तुलन को बनाये रखती है। जब बालक को थप्पड़ मारा जाता है तो अर्धवृताकार नलिकाओं में भरा द्रव हिल जाता है तथा बालक असंतुलित होकर गिर जाता है।
46. उबलते हुये पानी की अपेक्षा भाप अधिक जलन पैदा क्यों करती है?
उबलते हुये पानी का तापमान 100°C होता है। जबकि भाप में कुछ अधिक अतिरिक्त गुप्त उष्मा होती है जिसके कारण भाप अधिक जलन पैदा करती है। भाप में अतिरिक्त गुप्त उष्मा का मान 536 किलो कैलोरी होता है।
47. 0°C सेंटीग्रेड वाली बर्फ 0°C वाले पानी की तुलना में अधिक ठण्डी क्यों होती है?
बर्फ की गुप्त उष्मा 80 किलो कैलोरी होती है अतः बर्फ में 80 किलो कैलोरी उष्मा कम होने के कारण 0°C ताप वाली बर्फ 0°C वाले जल की अपेक्षा अधिक ठण्डी लगती है।
48. रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा क्यों बनाया जाता है?
राकेट का वेग बहुत अधिक होता है जिसके कारण राकेट का वायु से घर्षण भी अधिक होता है|वायुमंडल के प्रतिरोध को कम करने एवं वायुमंडल के घर्षण से जलकर नष्ट होने से बचाने के लिये रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा बनाया जाता है।
49. चमगादड़ रात्रि के अँधेरे में भी कैसे उड़ सकते हैं?
चमगादड़ रात्रि में पराश्रव्य ध्वनि उत्पन्न करके एक निश्चित दिशा में उड़ते है यदि उनके उड़ने की दिशा में अवरोध है तो उस अवरोध से यह पराश्रव्य ध्वनि टकराकर लोटेंगी। टकराकर लौटने वाली इस पराश्रव्य ध्वनि को चमगादड़ सुनते है। जिससे उन्हें पता चल जाता है कि आगे अवरोध है इस प्रकार अवरोध का पता चलने पर वे अपनी गति की दिशा बदल लेते है। इस प्रकार चमगादड़ रात्रि के अँधेरे में भी उड़ सकते है।
50. ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है फिर भी पहाड़ों पर रहने वाले व्यक्ति बड़ी सक्रियता से अपने जीवन की गतिविधियाँ कैसे कर लेते हैं?
अधिक ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है फिर भी ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी बड़ी सक्रियता से जीवन की गतिविधियाँ कर लेते हैं क्योंकि ऐसे क्षेत्र के निवासी अधिक ऊँचाई के प्रति अनुकूलित हो जाते है।इनकी वक्षगुहा का आयतन अधिक होता है जिससे इनके फेफड़ों के वायुकोषों का सतही क्षेत्र अधिक हो जाता है।इनके रुधिर में लाल रुधिर कणिकाओं की संख्या अधिक होती है तथा ऊतकों के मध्य अपेक्षाकृत अधिक सघन कोशिका जाल होता है। परिश्रम करने से उनकी पेशियों में कम केशिका किण्वन होता है और नाइट्रिक एसिड की मात्रा कम बनती है अतः इन्हें श्रम से होने वाली थकान को दूर करने के लिये कम ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
51. दौड़ते समय श्वास तेजी से क्यों चलती है?
दौड़ते समय अधिक परिश्रम के कारण ऊर्जा प्राप्ति हेतु अधिक ऑक्सीजन चाहिए होता है इसलिए श्वसन क्रिया तेज हो जाती है।
Hey there,
ReplyDeleteNice blog
check out our blogs
kaunch beej powder uses
Get to know about the best COVID-19 testing centres in Kerala.
ReplyDelete